जरदारी और करजई से मिलेंगे ओबामा

करजई और जरदारी के साथ ओबामा जहां एक संयुक्त बैठक करेंगे वहीं दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने इस संबंध में जानकारी दी। गिब्स ने कहा कि ओबामा दोनों के नेताओं के साथ सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
17,000 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का आदेश
ओबामा ने हाल ही मे अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए 17,000 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का आदेश दिया था। दूसरी ओर विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी भी अमेरिका आएंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री भी अमेरिकी दौरे पर आएंगे या नहीं।
क्लिंटन ने कहा कि फरवरी में उनकी दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications