स्वाइन फ्लू : दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की जांच जारी
आईजीआई हवाई अड्डे का विकास करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक प्रवक्ता अरुण अरोड़ा ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर उतरने वाले सभी यात्रियों की 24 घंटे जांच की जा रही है।"
अरोड़ा ने कहा, "स्वास्थ्य अधिकारी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको से आने वाले यात्रियों की लगातार जांच कर रहे हैं।"
लंदन से शनिवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय मूल के एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों के साथ एक अस्पताल में यहां भर्ती कराया गया।
लेकिन बाद में जांच परिणाम नकारात्मक आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टेक्सास से यहां आए 25 वर्षीय एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसमें भी स्वाइन फ्लू के वायरस नहीं पाए गए। उसे भी शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि तीन और यात्रियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया लेकिन जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications