अदालत ने दिया फैसला, वयस्क है कसब (लीड-1)

विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी ने कसाब की उम्र को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों पर शनिवार को विराम लगा दिया। कसाब ने दावा किया था कि वह अल्पवयस्क है और उसके मामले की सुनवाई बाल अदालत में की जानी चाहिए।

विशेष अदालत ने अपना फैसला उन गवाहों से प्राप्त सबूतों के आधार पर सुनाया, जिनके सामने कसाब ने इसके पहले अपनी उम्र 21 वर्ष बताई थी।

कसाब के वकील एस.जी.अब्बास ने सुनवाई के तत्काल बाद मीडिया कर्मियों को बताया, "प्रस्तुत किए गए सभी साक्ष्यों के आधार पर विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है कि आरोपी अल्पवयस्क नहीं है, बल्कि उसकी उम्र 21 वर्ष है।"

न्यायाधीश ने इस मामले में कसाब की हड्डी और दांतों की जांच पर तथा पिछले सप्ताह दर्ज किए गए चिकित्सा विशेषज्ञों के बयानों पर भी विचार किया।

कसाब की जन्म तिथि 13 सितंबर 1987 बताई गई है। इसके अनुसार मुंबई हमले के समय उसकी उम्र 21 वर्ष थी।

गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड केंद्रीय कारागार में कसाब का पहली बार इलाज करने वाले डॉक्टर को उसने अपनी उम्र 21 वर्ष बताई थी। जिस दंडाधिकारी के सामने उसने अपना बयान दर्ज कराया था, उसे भी उसने अपनी उम्र 21 वर्ष बताई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+