राहुल गांधी में अच्छे प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण : मनमोहन सिंह
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीए को दिए एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2004 में शपथ लेने के केवल 48 घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनको चुना गया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगला कार्यकाल भी पूरा करना चाहेंगे या संभवत: बीच में ही किसी को, निश्चय ही जैसा कि सब सोचते हैं राहुल गांधी को सत्ता सौंप देंगे, प्रधानमंत्री ने कहा,"मैंने कहा है कि राहुल गांधी में वे सभी खूबियां हैं जो एक प्रधानमंत्री में होनी चाहिए। मैं निश्चित ही किसी समय युवा को सत्ता सौंपना चाहूंगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले कार्यकाल में कोई ऐसी चीज जिसे न कर पाने उन्हें पछतावा है और उसे वह अपने दूसरे कार्यकाल में करना पसंद करेंगे, उन्होंने उत्तर दिया,"मैं कृषि, शिक्षा और ग्रामीण स्वास्थ्य पर काम करना चाहता हूं।"
यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2004 के चुनाव के बाद जब उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए तय किया गया तो उन्हें कैसा महसूस हुआ, मनमोहन सिंह ने कहा, "सोनिया गांधी ने केवल 48 घंटे पहले मुझे इसकी जानकारी दी। मैंने इसका विरोध करने और तर्क करने की कोशिश की पार्टी को एकजुट रखने के लिए वही (सोनिया) सबसे बेहतर व्यक्ति हैं।"
"मैंने उनसे कहा कि मेरी अपनी सीमाएं हैं। मेरे पास जनसमर्थन नहीं है। परंतु उन्होंने इंकार कर दिया और मुझे जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications