दुनिया कहती है कि क्वात्रोची के खिलाफ भारत में कोई मामला नहीं है : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "क्वात्रोची का मामला भारत सरकार के लिए शर्मनाक साबित हुआ है। हमने क्वात्रोची को मलेशिया से लाने की कोशिश की है। हमने उसे अर्जेटीना से लाने की कोशिश की है। हम विफल साबित हुए। अदालत कहती है कि हमारे पास उसके खिलाफ कोई मजबूत मामला नहीं है।"
सिंह ने कहा कि यह मामला देश की न्याय व्यवस्था की अच्छी छवि प्रस्तुत नहीं करता।
प्रधानमंत्री ने कहा, "देश की न्याय व्यवस्था के लिए यह अच्छी बात नहीं है कि हम लोगों को तंग करें, जबकि दुनिया कहती है कि कोई मामला ही नहीं है। इंटरपोल ने भारत सरकार से पूछा था कि क्वात्रोची को हम रेड कार्नर नोटिस के दायरे में क्यों लाना चाहते हैं।"
सिंह ने आगे कहा, "उसके बाद मामला कानून मंत्रालय के पास भेजा गया और उसके बाद उसे महान्यायवादी के पास भेजा गया। महान्यायवादी ने सलाह दी कि रेड कार्नर नोटिस के लायक यह मामला नहीं है। हालांकि तभी से यह मामला अदालत में भी लटका हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications