केवल कांग्रेस ही स्थाई सरकार दे सकती है : सोनिया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अपने 15 मिनट के चुनावी भाषण में सोनिया ने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है। वर्तमान समय में एक मजबूत सरकार की जरूरत है और केवल कांग्रेस ही एक मजबूत व धर्मनिरपेक्ष सरकार दे सकती है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और उन्हें इसके लिए किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने वर्ष 1999 कंधार संकट से निपटने के तत्कालीन सरकार के तरीके की आलोचना की।

उन्होंने कहा,"यह भाजपा सरकार थी, जिसने आतंकवादियों को मेहमानों की तरह रिहा किया।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में बने कई मोर्चो की भी आलोचना की। सोनिया ने कहा,"तरह-तरह के मोर्चे बन गए हैं देश में, पर उनका लक्ष्य केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनना इन दिनों फैशन बन गया है।

सोनिया ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश से कोई भेदभाव नहीं किया। राज्य को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

कांग्रेस शासनकाल में नियुक्त करीब 6,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली की समीक्षा के राज्य सरकार के फैसले पर सोनिया ने चिंता जताई।

राज्य की चार लोकसभा सीटों शिमला(सुरक्षित),मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में 13 मई को मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+