आसाराम के स्कूल में बच्चों की मौत के मामले में गुजरात सरकार को नोटिस
उल्लेखनीय है कि अभिषेक वाघेला (11 वर्ष) और दिपेश वाघेला (10 वर्ष) के शव पांच जुलाई 2008 को स्कूल से कुछ दूरी पर साबरमती नदी के किनारे पर पाए गए थे।
स्कूल के अधिकारियों के अनुसार बच्चों के गायब होने के पांच दिन बाद उनका शव मिला।
दोनों बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों की हत्या आसाराम बापू के आश्रम में कुछ तांत्रिकअनुष्ठानों के तहत की गई और उसके बाद उनके शव नदी के किनारे फेंक दिए गए। इस आरोप के बाद आसाराम बापू के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए।
मृत बच्चों के अभिभावकों के वकील ने आईएएनएस को बताया कि एक अवकाश प्राप्त न्यायाधीश बी.के. त्रिवेदी की अध्यक्षता में जांच आयोग के गठन के राज्य सरकार के निर्णय पर आपत्ति प्रकट करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा कि मामले को जांच के लिए सीबीआई को क्यों न सौंप देना चाहिए।
अपने नोटिस में न्यायालय ने जांच आयोग के गठन के बजाए सरकार को मामले की सीधी जांच कराने का निर्देश दिया। स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई भी सुराग खोजने में विफल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications