इस सप्ताहांत तीखी धूप से रहेगी निजात: मौसम विभाग (लीड-1)
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सप्ताहांत के दौरान धूल भरी आंधी या तूफान चल सकता है और इस दौरान मौसम अपेक्षकृत ठंडा बना रहेगा।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से महज दो डिग्री अधिक था। इससे पहले लगातार सामान्य से चार पांच डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को दिल्ली पर धूल का साया रहा और इसी वजह से तापमान में कमी देखी गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तूफान की स्थिति बन रही है जिसका असर यहां देखा जा रहा है।"
अधिकारी ने बताया कि रविवार को भी धूल और तूफान का असर बरकरार रहने के कारण तापमान कम ही रहेगा। उन्होंने कहा कि तापमान अगले दो दिनों तक नियंत्रित रहेगा।
शनिवार सुबह अचानक छाई घनी धूल की चादर ने लोगों चकित कर दिया। धूल इतनी घनी थी कि सूरज की रोशनी लोगों तक पहुंच नहीं पा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications