भीड़ ने कथित हत्यारे का मकान जलाया
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिरोदा के निवासी महानंद नाइक (40) को इसी सप्ताह के प्रारंभ में दो अधेड़ महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने उनके शव को जंगली इलाके में कथित रूप से दफन कर दिया था।
पूछताछ के दौरान नाइक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पहली हत्या उसने वर्ष 1994 में की थी और दूसरी हत्या इसी वर्ष अप्रैल महीने में। यह खबर मीडिया में गुरुवार को जैसे ही प्रकाशित हुई, लोगों की भीड़ शुक्रवार की रात आरोपी के घर के पास इकट्ठा हो गई और मकान से विद्युत कनेक्शन अलग करने के बाद उसने उसमें आग लगा दी। आग के कारण मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पोंडा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सी.एल.पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications