कराची में हिंसा के लिए भू-माफिया व नशे के सौदागर जिम्मेदार : एमक्यूएम
सिंध के सत्तारूढ़ गठबंधन के साझेदार एमक्यूएम ने इन हिंसक झड़पों के बारे में प्रधानमंत्री को गुमराह करने के लिए दो प्रमुख पुलिस अधिकारियों को हटाने की भी मांग की।
एमक्यूएम समन्वय समिति के मोहम्मद अनवर ने शुक्रवार को कराची प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को लंदन से टेलीफोन पर संबोधित किया। उन्होंने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक सलाहुद्दीन बाबर खट्टक और कराची के पुलिस प्रमुख वसीम अहमद पर भू-माफिया और नशे के सौदागरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
उन्होंने इन अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुक्रवार को हालात का जायजा लेने के लिए बुलाई गई प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की एक बैठक में उन्हें गुमराह करने की कोशिश की और एमक्यूएम को इस हिंसा का जिम्मेदार बताने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि इसकी वजह से भू-माफिया और नशे के सौदागरों की यह हिंसा जातीय हिंसा के रूप में देखी जाने लगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कराची में भड़की हिंसा में 34 लोगों की जानें गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications