अपने बदले भतीजे को परीक्षा में बिठाने वाला पाक सांसद मुश्किल में

इस्लामाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी जगह भतीजे को बिठाने वाले सांसद हाजी परवेज खान को इस धांधली के लिए गंभीर अंजाम भुगतना पड़ सकता है। उन्हें सांसद होने के रुतबे से वंचित होना पड़ सकता है।

राजनीति में अव्वल रहने वाले इस सांसद ने परीक्षा में भी बाजी मारने के लिए खुद परीक्षार्थी बनने की बजाए अपने भतीजे को परीक्षा में बिठा दिया, पर उनकी यह चोरी पकड़ी गई। विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने अपनी पार्टी के इस सांसद के ऐसे आचरण की जांच के लिए एक समिति गठित की थी।

जब खान का भतीजा रंगे हाथ पकड़ा गया तो पार्टी को शर्मसार होना पड़ा। समिति ने पार्टी अध्यक्ष नवाज शरीफ से खान को सांसद पद से हटाने की सिफारिश की है। डॉन अखबार के मुताबिक जब मामला उजागर हुआ था तो खान ने वादा किया था कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हुआ तो वह संसद से इस्तीफा दे देंगे। खान के भतीजे बिलाल जावेद को रंगे हाथ पकड़ने वाले अधिकारी नईम बाजवा का आरोप है कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+