ब्रिटेन में चुनाव में धांधली के लिए 6 पाकिस्तानियों को सजा
इस मामले की छानबीन करने वाले पुलिस अधिकारी डेविड पूल ने अदालत द्वारा इन्हें सजा सुनाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "चुनाव किसी भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इन लोगों ने लोकतंत्र के साथ दगाबाजी की।"
रीडिंग क्राउन कोर्ट ने कंजरवेटिव पार्टी के पार्षद राजा खान और उनके पाकिस्तानी समर्थक मोहम्मद बशारत खान, महबूब खान, अरशद महबूब खान, अलताफ खान और गुल नवाज खान को दोषी करार देते हुए उन्हें सजा सुनाई है।
मई 2007 के चुनाव में लेबर पार्षद लिंडिया सिमोन्स की स्लॉ सेंट्रल वार्ड सीट से राजा खान के हाथों हार के बाद इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। राजा खान ने स्वीकार किया उनके इन समर्थकों ने मतदाता सूची में सैकड़ों फर्जी नाम शामिल कर उनकी जीत पक्की की थी। जज गॉर्डन रिसियस ने अपने फैसले में कहा कि देश में ऐसी धांधली रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसा अपराध संगीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications