हटाने के प्रस्ताव पर अनिणर्य की स्थिति में भारतीय मूल के स्पीकर
प्रांत के मुख्यमंत्री जाम्बरी अब्दुल कादिर ने गुरुवार को शिवकुमार को पद से हटाने और आर.गनेशन को नया स्पीकर बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
शिवकुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रस्ताव को स्वीकार या खारिज करने पर उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी में मुख्यमंत्री और सभी छह मंत्रियों को असेंबली से निलंबित करके शिवकुमार ने इतिहास रच दिया था। ये लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही विधानसभा में वापस लौटने में सफल हुए थे।
पिछले वर्ष शिवकुमार को सत्तारूढ़ दल ने अध्यक्ष चुना गया। उनकी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार के कुछ सदस्यों के दलबदल के कारण नई सरकार का गठन हुआ। परंतु शिवकुमार ने नई सरकार को मान्यता देने से इंकार कर दिया।
विधानसभा सचिव अब्दुल्ला अंतोंग साबरी ने शिवकुमार को हटाने संबंधी नोटिस को पिछले सप्ताह राज्य असेंबली के सभी सदस्यों को भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications