शेयर बाजारों में रहा मिलाजुला रुख (साप्ताहिक समीक्षा)
गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण इस सप्ताह बाजार केवल तीन दिन ही खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूरे सप्ताह के दौरान 74.20 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 11,403.25 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के दौरान 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ।
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स ने 11,492 के उच्चतम और 10,961 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया इसी तरह निफ्टी ने 3,517 का ऊपरी और 3,351 का निचला स्तर छुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में सप्ताह के कारोबार के दौरान गिरावट आई। मिडकैप सूचकांक 2.4 फीसदी जबकि स्मालकैप सूचकांक 3.13 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स ने उतारचढ़ाव के बीच कारोबार किया और अंतत: यह 42 अंक ऊपर 11,371.85 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.31 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट आई और मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 370 अंक यानी 3.25 फीसदी गिरकर 11,001.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 3.17 फीसदी गिरावट आई और वह 3,362.35 के स्तर पर बंद हुआ।
बुधवार को एक बार फिर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 401.5 अंक यानी 3.65 फीसदी उछल कर 11,403.25 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 3.23 फीसदी की तेजी के साथ 3,473.95 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई और यह 10.04 फीसदी के उछाल पर रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 6.8 फीसदी और विप्रो के शेयर छह फीसदी तेज हुए।
जिन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आई उनमें टाटा स्टील (8.8 फीसदी), रिलायंस पॉवर (7.4 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (6.1 फीसदी) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications