अमेरिका पाक सरकार के खिलाफ विनाशकारी संकेत दे रहा है: मीडिया रिपोर्ट

अखबार लिखता है, "नया अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान की असैन्य सरकार को कमजोर समझकर उसके खिलाफ विनाशकारी संकेत दे रहा है, वहीं मौजूदा समस्या के सैन्य समाधान पर वह हद से ज्यादा भरोसा कर रहा है। अमेरिका सैन्य समाधान को सुरक्षित विकल्प मानने की गलती कर रहा है।"

अखबार लिखता है कि सेना पाकिस्तान के एटमी प्रतिष्ठानों की रक्षा में सक्षम हो सकती है, पर वह जनता की जरूरतों की पूर्ति नहीं कर सकती। 'सरकार को झटका' शीर्षक संपादकीय में अखबार ने लिखा है कि पाक सरकार की अक्षमता को लेकर अमेरिका की बेसब्री पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को दिए एक बयान में पाक सरकार को कमजोर करार दिया था।

अखबार आगे लिखता है "नई पाक सरकार का बमुश्किल एक साल ही पूरा हुआ है और वह कई मोर्चो पर संघर्ष कर रही है। इस सरकार को प्रेरित किए जाने की जरूरत है। अमेरिकी की बेसब्री से आतंकवादियों का हौंसला और बढ़ सकता है। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+