कम तनख्वाह वाली नौकरियां अधिक सुरक्षित

आस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए एक अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि कम तनख्वाह वाली नौकरियों के अधिक असुरक्षित होने की धारणा गलत है और दरअसल ऐसे ही लोगों की नौकरियां सुरक्षित हैं।

मेलबर्न के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड रिसर्च ने पाया कि ऊंची तनख्वाहें पाने वाले लोगों की तुलना में समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों को बेरोजगारी में कम परेशानी महसूस होती है।

आस्ट्रेलिया के लेबर डायनामिक्स सर्वेक्षण के आंकड़ों का उपयोग करने वाले मार्क वूडेन ने कहा कि बेरोजगारी के दौरान कम आय वाले लोगों की दिनचर्या नहीं प्रभावित हुई।

कम आय वाले लोग बेरोजगारी की तुलना में किसी भी रोजगार को बेहतर मानते हैं, इससे उनकी रोजगार पाने की संभावना बढ़ती है। इसके विपरीत अधिक तनख्वाह पाने वाले लोगों की बढ़ती न्यूनतम मजदूरी उनको दूसरा रोजगार पाने में बाधा बन जाती है।

श्रम बाजार पर नजर रखने वालों को शोध के नतीजों से कोई आश्चर्य नहीं है।

विनिर्माण उद्योग के मशीनीकरण और उसके चीन जैसे कम मजदूरी वाले देशों में स्थानांरित होने के बावजूद आस्ट्रेलिया में अकुशल लोगों के लिए रोजगार में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आस्ट्रेलिया के विनिर्माण क्षेत्र के रोजगार में वर्ष 1966 के बाद से केवल 12 प्रतिशत की गिरावट आई है, इसके विपरीत खनन और सेवा क्षेत्रों जैसे पर्यटन उद्योग में काफी अधिक कम आय के रोजगार पैदा हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+