लुभावने वादे नहीं बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं चांदनी चौक के मतदाता

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। चांदनी चौक राजधानी के सबसे पुराने इलाकों में एक है और यहां महिला मतदाता काफी मुखर हैं। उम्मीदवारों की रैलियां और बड़े-बड़े वादे उनको प्रभावित करने में विफल हैं और वे पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहीं हैं।

सदर बाजार क्षेत्र की एक गृहणी आरती देवी ने कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल की चुनावी रैली को गुजरते देखते हुए आईएएनएस से कहा,"वादे, वादे और सिर्फ वादे। दिन में केवल दो बार पानी मिलता है और वह भी साफ नहीं। केवल मैं ही जानती हूं कि कैसे घरेलू जरूरते पूरी करनी पड़ती हैं, खासकर गर्मियों में।"

बुर्कापोश सना अहमद ने कहा कि पानी की कमी और बिजली की कटौती के कारण होने वाली समस्याओं से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। उनके पति तो काम के सिलसिले में अधिकांश समय बाहर ही रहते हैं।

मौजूदा सांसद सिब्बल की वेबसाइट पर उनके द्वारा कराए गए कार्यो की सूची में सीवर और पानी की लाइनों को बदलने तथा सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर और पानी साफ करने की मशीनें लगाने के लिए 44 लाख रुपये के खर्च को दिखाया गया है।

एक छोटे ट्रक पर सवार होकर प्रचार कर रहे सिब्बल ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने जनता के लिए काफी काम किया है।

उन्होंने कहा, "चाहे स्वास्थ्य, सफाई, शिक्षा या पानी का मामला हो, वह लोगों की जरूरतें जानते हैं और स्थितियों में सुधार के लिए काम करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+