उच्च पृष्ठभूमि के लोग कम कैलोरी वाले भोजन को तवज्जो देते हैं

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक अधिक पढ़े-लिखे लोग ऐसे उत्पादों को महत्ता देते हैं जिनमें पोषक तत्व ज्यादा हों, पर कैलोरी कम हो। ऐसा आहार सेहत के लिए उपयुक्त होता है। शोधकर्ताओं ने वाशिंगटन क्षेत्र में 164 वयस्कों को नमूने के तौर पर चुनकर उन पर शोध किया।

किसी भी उत्पाद का ऊर्जा घनत्व उसकी गुणवत्ता को पुष्ट करता है। चर्बी मुक्त गोश्त, मछली, कम वसा वाले दुग्ध उत्पाद, ताजा सब्जी और फल प्रति इकाई वजन के हिसाब से कम कैलोरी मुहैया कराते हैं, पर इनमें पोषक तत्व अधिक होते हैं। ज्यादा पढ़े-लिखे लोग ऐसे उत्पादों को उच्च प्राथमिकता देते हैं।

फास्ट फुड, मिठाई आदि में प्रति इकाई वजन अधिक कैलोरी पाई जाती है। अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे लोग ऐसे उत्पादों को पसंद करते हैं।

कम ऊर्जा घनत्व और अधिक पोषक तत्व वाले उत्पाद मोटापा, दिल की बीमारी, कैंसर जैसी समस्याओं की चपेट में आने से बचाते हैं। ऐसे उत्पाद अपेक्षाकृत महंगे होते हैं। इस रिपोर्ट को जर्नल ऑफ अमेरिकन डायेटिक एसोसिएशन के मई अंक में छापा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+