झारखंड में लू के थपेड़े
एक अधिकारी के मुताबिक पलामू में सात लोगों की मौत हुई जबकि गढ़वा में चार, जमशेदपुर में तीन और रांची, धनबाद और कोडरमा में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई है।
राज्य के कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अपेक्षाकृत ठंडा इलाका माने जाने वाले रांची में भी तापमान निरंतर 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यहां गर्मी और बढ़ने की उम्मीद है।
सर्वाधिक 47 डिग्री का तापमान पलामू में रिकार्ड किया गया जबकि बोकारो, जमशेदपुर और धनबाद में यह लगातार 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।
रांची में अभिभावकों ने स्कूलों को बंद करने की मांग की है। रांची पैरेंट्स एंड गार्जियंस एसोसिएशन के सचिव अजय राय ने कहा, "रांची के लोग इतनी गर्मी में रहने के अभ्यस्त नहीं हैं। पहले भी पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता था लेकिन बारिश होने से मौसम काबू में बना रहता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications