बिहार में कोई खास बदलाव नहीं आया : अध्ययन सुमन
पिता के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अध्ययन ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जितना बदलाव पटना या बिहार में अब तक होना चाहिए था वह नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "मैं ऐसा नहीं कहता कि राज्य में पूर्व की सरकारों ने कुछ काम ही नहीं किया लेकिन जितनी तेज गति से काम होना चाहिए वह नहीं हुआ। अब राजनीति में युवाओं को आना चाहिए।"
फिल्मकार महेश भट्ट की दो फिल्मों में काम कर चुके अध्ययन ने शेखर सुमन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने के कदम को बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि उनके पिता अच्छे इंसान हैं और उनका फैसला बिहार के हित में ही होगा।
अध्ययन ने कहा, "मैं मतदाताओं को यह नहीं कह रहा कि वे मेरे पापा को या कांग्रेस को वोट दें पर मतदाताओं के इतना ख्याल जरूर रखना चाहिए कि वे ऐसे प्रत्याशी को वोट दें जो क्षेत्र के लिए काम करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications