सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
09:48:56

भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई विमान गुरुवार को जैसलमेर ज़िले के पोखरण के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें पायलट की मौत हो गई.
विमान अपने नियमित अभ्यास उड़ान पर था और पुणे से आ रहा था.
यह पहला वाकया है जब भारतीय वायुसेना का कोई सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
ध्वनि से तेज़
विमान जब पोखरण के ऊपर पहुँचा तो वह हवा में लहराने लगा. यह देखकर विमान के दोनों पायलटों ने विमान से छलांग लगा दी.
विमान से निकलने के बाद एसपी मुंजे का पैराशूट तो खुल गया और वे सकुशल ज़मीन पर उतर गए लेकिन पी नारा का पैराशूट नहीं खुल पाया जिससे उनकी मौत हो गई.
दोनों पायलट विग कमांडर स्तर के अधिकारी थे. वायुसेना ने विमान दुर्घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं.
रूस निर्मित सुखोई-30 एमकेआई विमान भारत का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है. इस विमान की तुलना अमरीकी एफ-16 विमान से की जाती है.
यह विमान ध्वनि की गति से भी तेज़ रफ़्तार से उड़ान भर सकता है.


Click it and Unblock the Notifications