स्पेन आतंकवादियों का अहम ठिकाना : अमेरिका

South America
वाशिंगटन। अमेरिका कहना है कि स्पेन अभी भी पश्चिम यूरोप में गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठनों का प्रमुख ठिकाना बना हुआ है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वर्ष 2008 में वैश्विक आतंकवाद पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन पश्चिमी यूरोप में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठनों का प्रमुख ठिकाना बना हुआ है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन की सरकार और वहां की जनता इस बात को लेकर चिंतित है कि उनका देश घरेलू आतंकवाद और इस्लामी कट्टरवाद के मुख्य निशाने पर है।

वर्ष 2008 में स्पेन में आतंकवादी संगठन बास्क (ईटीए) ने विभिन्न हमलों में चार लोगों की हत्या कर दी थी। इस संगठन के लगभग 158 सदस्यों को फ्रांस और स्पेन में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+