आठ वर्षीय लड़की ने पति को दिया तलाक

लड़की के वकील अब्दुल्ला अल-जेटली ने गुरुवार को कहा कि ओनयाजा सिटी की अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि लड़की की मां ने तलाक के लिए दो आवेदन दिए थे लेकिन अदालत के एक न्यायाधीश ने कहा था कि इसके लिए लड़की को आवेदन करना होगा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष लड़की के पिता ने 13,300 डॉलर लेकर बलपूर्वक अपनी बेटी की शादी करवाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications