प्रभाकरन के करीब पहुंची सेना : विदेश मंत्री

एक भारतीय टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में बोगलागामा ने कहा कि सेना प्रभाकरन को पकड़ने के बहुत करीब है। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा, "हमारा मानना है कि वह अभी भी श्रीलंका में है।" उन्होंने कहा कि प्रभाकरन के परिवार और नजदीकी सहयोगियों के बारे में जानकारी नहीं है।
प्रभाकरण के बचने का उपाय नहीं
बोगलागामा ने कहा कि प्रभाकरन अपने बच निकलने के जो प्रयास करेगा या सेना उसे जो मौका देगी वह केवल इतना ही होगा कि वह अपने अड्डे से बाहर निकल सके।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में प्रभाकरन पर मुकदमा चालाने के लिए भारत की ओर से प्रत्यर्पण की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा, "पहले हमारी सरकार स्थानीय कानूनों के मुताबिक कदम उठाएगी उसके बाद सभी विकल्पों पर विचार होगा।"
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications