सीरियल किलर 37 साल बाद गिरफ्तार

उस पर वर्ष 1972 और 1976 में हुई दो हत्याओं और 25 अन्य मामलों में शामिल होने का आरोप है। थॉमस को विगत दो अप्रैल को उसके लास एंजेलिस स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।
लास एंजेलिस में 1972 से 1978 एवं 1983 से 1989 के बीच हत्या और ब्लात्कार की कई वारदातें हुईं। इनमें 70 से 80 साल की उम्र वाली महिलाओं को निशाना बनाया गया था। थॉमस बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सजा भी काट चुका है। वर्ष 1989 में उसने एक बीमा कंपनी में नौकरी भी की थी।
लाए एंजेलिस पुलिस विभाग के रिचर्ड बेंग्सटन ने बताया, "जो मामले हैं अगर इनको थॉमस ने ही अंजाम दिया था तो वह इस शहर का सबसे बड़ा सीरियल किलर माना जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications