गुजरात दंगा: पूर्व मंत्री पर आरोपपत्र

गुजरात दंगा: पूर्व मंत्री पर आरोपपत्र

मामला नरोडा गाम का है. आरोपपत्र के मुताबिक़ माया कोडनानी और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता जयदीप पटेल ने गुजरात दंगों के दौरान एक उग्र भीड़ का नेतृत्व किया.

नरोडा गाम में 11 लोग मारे गए थे. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष जाँच दल (एसआईटी) दंगों के कुछ मामलों की जाँच कर रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया, "हमने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ अदालत में आरोपपत्र दाख़िल किया है."

आरोपपत्र

उन्होंने बताया कि उस समय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जीएम पटेल की अदालत में माया कोडनानी और जयदीप पटेल भी मौजूद थे.

पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि माया कोडनानी और जयदीप पटेल के अलावा निलंबित पुलिस अधिकारी वीएस गोहिल और एक अन्य व्यक्ति पंकज पारिख के ख़िलाफ़ भी आरोपपत्र दाख़िल किया गया है.

माया कोडनानी और जयदीप पटेल जेल में हैं जबकि वीएस गोहिल और पंकज पारिख ज़मानत पर हैं. वीएस गोहिल वर्ष 2002 में नरोडा में पुलिस इंस्पेक्टर थे.

वर्ष 2002 में गोधरा कांड के बाद नरोडा पाटिया और नरोडा गाम में भी हिंसा हुई थी, जिसमें 95 लोग मारे गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+