अप्रैल में मारुति की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

कंपनी ने एक वक्तव्य जारी करके कहा, "यह लगातार चौथा महीना है जब हमारी बिक्री 70,000 का आंकड़ा पार कर गई है।" इन आंकड़ों में निर्यात की गई 6,891 कारें भी शामिल हैं।
पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस अप्रैल में घरेलू ए2 वर्ग में (अल्टो, वैगन-आर, जेन, स्विफ्ट, ए-स्टार) मारुति का कारोबार नौ फीसदी बढ़ा जबकि ए3 वर्गमें एसएक्स4 और डिजायर के साथ इसका कारोबार 69 फीसदी तेज हुआ। इस अवधि में मारुति 800 कारों की बिक्री में 47 फीसदी की कमी आई और पिछले वर्ष अप्रैल के 4,458 की तुलना में इस वर्ष अप्रैल में 2,345 कारें बिकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications