मुशर्रफ पर लगेगा राजद्रोह का आरोप

Pervez musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने गुरुवार को कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में राजद्रोह के आरोप के तहत निरुद्ध किया जा सकता है। जियो टीवी के अनुसार संसदीय मामलों के मंत्री बाबर एवान ने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि देश में स्थित विशेष सत्र अदालतों में राजद्रोह के मामलों की सुनवाई की जा सकती है।

अवान ने कहा कि हमारे संविधान के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे निलंबित करने का दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा दी जा सकती है। यह अलग बात है कि एवान कानून के सैद्धांतिक पहलू का जिक्र कर रहे थे, लेकिन उनका इशारा मुशर्रफ की ओर ही था। क्योंकि उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मुशर्रफ द्वारा संविधान के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की बार-बार मांग उठने लगी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+