दिल्ली, में पारा 44 डिग्री के पार (लीड-2)

राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर यानी 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने शनिवार के लिए 43 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान लगाया है। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्लीवासियों को लगता है कि इस तापमान से राहत मिल पाना अभी दूर की बात है।

एक सेल्स एक्जक्यूटिव साक्षी मेहरा ने कहा है, "वैसे तो मैं बाहर निकलने से बचने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मेरा काम जिस तरह का है, उसमें यह संभव ही नहीं है। लिहाजा मैं दुपट्टे से अपने सिर को ढंक कर खुद को बचाने की कोशिश करती हूं, छाते का इस्तेमाल करती हूं और लगातार पानी पीती रहती हूं।"

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि पूरे उत्तरी क्षेत्र में मौसम सूखा है, लिहाजा लू के लगातार बने रहने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+