बांग्लादेशी घुसपैठ पर केन्द्र का रुख खतरनाक : मोदी

कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बांग्लादेशी असम के अलावा देश के दूसरे राज्यों में तेजी से घुसपैठ कर रहे हैं, लेकिन संप्रग सरकार और इसके घटक दल खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कड़े कदम उठाने की बजाए वोट बैंक के लिए उनकी घुसपैठ को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

मोदी ने जोर देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश की सुरक्षा को वोट बैंक के लिए ताक पर रखकर देश को गुलामी की तरफ धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आतंकवादी संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को बढ़ावा देने का काम किया है।

उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टियां आतंकवादी तत्वों को बढ़ावा दे रही है, उनको इस चुनाव में दंड देने का बेहतरीन मौका है।

इससे पहले फरु खाबाद में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनौती देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने जितना विकास पूरे गुजरात में किया, उतना सोनिया गांधी केवल रायबरेली में नहीं कर पाईं है।

उन्होंने कहा कि सोनिया रायबरेली की तुलना गुजरात के किसी भी जिले से कर लें। हर जिले में हर जगह रायबरेली से बेहतर सड़कें, पानी और बिजली की सुविधाएं हैं।

मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बोफोर्स के दलालों को 'बेल' और नरेंद्र मोदी को जेल भेजने की दोमुंही राजनीतिक साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा, "केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल मुझे जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। वह नहीं जानते कि मोदी जेल जाने से नहीं डरता है।"

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि इनकी सरकारों ने उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। दोनों कुर्सी भक्त हैं और इनको विकास से कोई लेना देना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+