दिल्ली में भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि गर्म हवाएं लगातार बनी हुई हैं, क्योंकि अपराह्न् में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे ऊंचा तापमान रहा है।

ज्ञात हो कि बुधवार को पिछले 50 वर्षो के दौरान अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था। उस दिन पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस को स्पर्श कर गया था।

दिल्लीवासियों को लगता है कि इस तापमान से राहत मिल पाना अभी दूर की बात है।

एक सेल्स एक्जक्यूटिव साक्षी मेहरा ने कहा, "वैसे तो मैं बाहर निकलने से बचने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मेरा काम जिस तरह का है, उसमें यह संभव ही नहीं है। लिहाजा मैं दुपट्टे से अपने सिर को ढंक कर खुद को बचाने की कोशिश करती हूं, छाते का इस्तेमाल करती हूं और लगातार पानी पीती रहती हूं।"

शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि पूरे उत्तरी क्षेत्र में मौसम सूखा है, लिहाजा लू के लगातार बने रहने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+