अफगानिस्तान में 15 आतंकी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि यह मुठभेड़ जाबुल प्रांत में उस समय शुरू हुई, जब आतंकियों ने गठबंधन सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 12 आतंकी घायल भी हुए हैं।
लेकिन इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है कि गठबंधन सेना की तरफ भी कोई हताहत हुआ है या नहीं।
कट्टरपंथी इस्लामी आंदोलन ने गुरुवार को घोषणा की थी कि आने वाले महीनों में अफगानिस्तान में आने वाले नए अमेरिकी और नाटो सैनिकों के समूहों का मुकाबला करने के लिए उसने एक नया देशव्यापी हमला शुरू कर दिया है।
तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला उमर के सहायक मुल्ला ब्रोदार ने कहा है कि नसरत नामक यह नया अभियान तालिबान द्वारा पूर्व के वर्षो में किए गए हमलों के समान ही है। इसमें आत्मघाती हमले, मुठभेड़ और घातक हमले शामिल किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications