स्वाइन फ्लू की चपेट में था ओबामा का सहयोगी!

लंदन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पिछले दिनों मेक्सिको के दौरे पर गया एक अधिकारी संभवत: स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया था और उसके माध्यम से यह बीमारी उसके परिवार के सदस्यों को भी हो गई।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एक कर्मचारी में फ्लू जैसे ही लक्षण पाए गए थे।

गिब्स ने अधिकारी का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा, "इस बात की आशंका है कि अधिकारी ए(एच1एन1) से संक्रमित था। "

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी, उसकी पत्नी, बेटे और भतीजे की जांच हुई लेकिन उनमें फ्लू के हल्के-फुल्के लक्षण थे। हालांकि इन लोगों की हालत में बिना दवा के ही सुधार हो गया।

गिब्स ने कहा कि ओबामा में फ्लू के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। उन्होंने बताया, "अधिकारी से कहा गया था कि अगर वह राष्ट्रपति के नजदीक आता है तो कम से कम छह फुट की दूरी पर रहे।"

गौरतलब है कि फ्लू का सबसे बुरा असर मेक्सिको पर पड़ा है जहां पुष्ट मामलों की संख्या 312 तक पहुंच गई है और 12 लोगों की मौत भी इसी वजह से हुई है। इसके अलावा अमेरिका में 113 मामलों की पुष्टि की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+