Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में काम करना कठिनः मित्तल

lakshmi mittal
लंदन। दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने बुधवार को कहा कि भारत में काम करना कठिन है। लक्जमबर्ग स्थित कंपनी के पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मित्तल ने कहा, "हमने महसूस किया कि भारत में बड़ी जमीनी परियोजनाओं का निर्माण आसान नहीं है।"

मित्तल ने कहा कि भारत में एक बड़ी परियोजना को बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया-जमीन अधिग्रहण, खनन के अधिकार तथा आधारभूत संरचना की उपलब्धता सभी कुछ काफी धीमा है। मित्तल ने कहा, "हम सरकार के साथ काम कर रहे हैं लेकिन मंजूरी की प्रक्रिया काफी धीमी है।"

आर्थिक माहौल की निगरानी ज़रुरी

उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी से भारत में मांग घट सकती है और आर्थिक माहौल की निगरानी उनके लिए आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि आर्सेलर मित्तल ने हाल में घोषणा की थी कि उड़ीसा और झारखंड की उसकी परियोजनाओं में दो वर्ष का विलंब होगा।

कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 1.1 अरब डॉलर का घाटा दिखाया है। एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में आर्सेलर मित्तल का मुनाफा 2.37 अरब डॉलर था। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बिक्री में भी 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसके साथ ही कंपनी की योजना कर्ज को कम करने के लिए शेयरों और बांडों की बिक्री से तीन अरब डॉलर जुटाने की है। कंपनी ने कहा कि कुल प्रस्तावित शेयरों का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा मित्तल परिवार खरीदेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+