तालिबान की गिरफ्त में 71 पाक सुरक्षाकर्मी

सेना के कमांडो ने बुनेर के मुख्य नगर डग्गर को नियंत्रण में ले लिया है। यहां की आबादी 25 हजार है। सेना का अनुमान है कि बुनेर में 400 से 500 तालिबान आतंकवादी छिपे हैं। तालिबान पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर अमेरिका की ओर से कड़ा दबाव है। यही कारण है कि तहरीक-ए-तालिबान आतंकवादियों को गोलीबारी के दायरे में लाने के लिए अपने सैनिक अभियान का दायरा बढ़ा लिया है।
सेना के प्रमुख प्रवक्ता मेजर जनरल अथर अब्बास ने मंगलवार को दीर जिले के नजदीक सेना के आपरेशन में 75 आतंकियों और दस सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक आपरेशन के कारण 30 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि मुट्ठी भर आतंकवादी सरकार की ताकत को चुनौती नहीं दे सकते।


Click it and Unblock the Notifications