ख़ुश हूँ पर संतुष्ट नहीं: बराक ओबामा

ख़ुश हूँ पर संतुष्ट नहीं: बराक ओबामा

उन्होंने कहा, "अब तक की प्रगति से मैं प्रसन्न हूँ लेकिन संतुष्ट नहीं हूँ".

बराक ओबामा ने इस पद पर सौ दिन पूरे करने के मौक़े पर अपनी कुछ भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की.

उन्होंने पहले सेंट लुई के टाउन हॉल में एक सभा को संबोधित किया और फिर टेलीविज़न पर सीधे प्रसारित हुए एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया.

राष्ट्रपति ओबामा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह नहीं जानते थे कि पद संभालते ही उन्हें इतनी बड़ी आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने कई उन अहम सवालों के जवाब दिए जिनसे उनका प्रसाशन अमरीका में और विदेश में जूझ रहा है.

मुख्य बिंदु

राष्ट्रपति ओबामा की कुछ महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ इस प्रकार थीं:

• पाकिस्तान सरकार बहुत नाज़ुक मोड़ पर है लेकिन उन्हें यक़ीन है कि वहाँ का परमाणु भंडार चरमपंथियों के हाथों में नहीं जाएगा.

• इराक़ में एक के बाद एक घातक बम हमले चिंता का विषय हैं लेकिन उनकी संख्या पिछले साल के मुक़ाबले कम है.

• बुश प्रशासन के दिनों में जारी कड़ी जाँच प्रक्रिया के ख़िलाफ़ जो क़दम उठाए गए हैं उनसे आने वाले समय में अमरीका मज़बूत और अधिक सुरक्षित बनेगा.

• सरकार को मुश्किल का सामना कर रहे कार निर्माताओं क्रिसलर और जनरल मोटर्स को स्थिर करने में हर संभव सहायता देनी चाहिए लेकिन उसके बाद इस प्रक्रिया से पूरी तरह अलग हो जाना चाहिए.

• आप्रवासन के मामले पर अमरीका एक 'खंडित व्यवस्था' को जारी नहीं रख सकता बल्कि उसे इस प्रक्रिया को एक व्यापक रूप देना होगा.

बजट को मंज़ूरी

अमरीकी संसद ने ओबामा के सौ दिन पूरे होने पर 2010 के लिए एक 3.4 खरब डॉलर को मंज़ूरी दी और राष्ट्रपति का कहना था कि इससे अर्थव्यवस्था को मंदी से निकल कर सुधार के रास्ते पर जाने में मदद मिलेगी.

अब शुरुआती दौर की समाप्ति के बाद अपेक्षा की जा रही है कि राष्ट्रपति ओबामा सभी अमरीकावासियों को स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने और दुनिया भर में बढ़ते तापमान से निबटने की अपनी योजना को अमल में लाने के काम में जुट जाएँगे.

अमरीका में यह परंपरा रही है कि विश्लेषक राष्ट्रपति की शुरूआती सफलताओं और विफलताओं का जायज़ा लेने के लिए कुछ मापदंडों का इस्तेमाल करते हैं और नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि बराक ओबामा की लोकप्रियता बरक़रार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+