Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक के हालात पर ओबामा चिंतित

Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह पाकिस्तान के हालात से बेहद चिंतित हैं और उन्हें तेजी से फैल रहे तालिबानी आतंकवाद से निपटने में पाक सरकार की कमजोरी उजागर होने का खतरा सता रहा है।

ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपनी जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में पूरी तरह सक्षम नहीं है, ऐसे में अमेरिका की भी यह जिम्मेवारी है कि वह पाकिस्तान को सक्षम बनाने में योगदान देता रहे। उन्होंने पाकिस्तानी संस्थाओं के सशक्तिकरण में उसे भरपूर मदद करने का वादा किया।

उन्होंने हवाइट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, पाकिस्तान की असैन्य सरकार की स्थित बहुत मजबूत नहीं है, ऐसे में आतंकवादियों के हावी होने का खतरा बरकरार है। हम पाक सरकार को इन तत्वों से निपटने में हर तरह के संसाधन झोंकने के लिए प्रेरित करेंगे। वहां के पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत में आतंकवादियों से निपटने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

उल्लेखनीय है कि तालिबान देश की राजधानी इस्लामाबाद के 100 किलोमीटर के दायरे में पहुंच गया है। ऐसे में सेना को आतंकवादियों की चुनौती खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+