डब्लूएचओ को फ़्लू की महामारी का डर

डब्लूएचओ को फ़्लू की महामारी का डर

डब्लूएचओ का कहना है, "यह एक मज़बूत संकेत है कि स्वाइन फ़्लू का महामारी का रूप लेना तय है."

पिछले दिनों मैक्सिको में स्वाइन फ़्लू के मामले सामने आने के बाद यह फ़्लू अब तक अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, स्पेन, इसराइल, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में फैल चुका है.

मैक्सिको में इस बीमारी से 168 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं अमरीका में अबतक 91 मामले सामने आए हैं और एक बच्चे की मौत हो चुकी है.

डब्लूएचओ की महानिदेशक मार्गेट चान ने जिनेवा में एक आपात बैठक के बाद ख़तरे के नए स्तर की घोषणा करते हुए सभी देशों से अपील की है कि वे महामारी से जुड़ी अपनी कार्रवाई शुरू कर दें, जिनमें निगरानी और संक्रमण नियंत्रण उपायों को शुरू करना शामिल है.

कार्रवाई की आवश्यकता

स्वाइन फ़्लू: कहाँ-कहाँ मैक्सिको: 168 की मौत का शक, आठ पुष्ट मौत अमरीका: 91 पुष्ट मामले, एक की मौत न्यज़ीलैंड: 13 पुष्ट मामले कनाडा: 13 पुष्ट मामले स्पेन: 10 पुष्ट मामले ब्रिटेन: पाँच पुष्ट मामले जर्मनी: तीन पुष्ट मामले इसराइल: दो पुष्ट मामले स्विट्ज़रलैंड: एक पुष्ट मामले ऑस्ट्रिया: एक पुष्ट मामले

उनका कहना था कि कार्रवाई को 'अत्यावश्यकता' समझने की ज़रूरत है.

चान ने आगे कहा, "यह सच है कि महामारी से पुरी मानवता को ख़तरा है."

लेकिन उनका यह भी कहना था कि इस समय दुनिया महामारी से निपटने के लिए इतिहास में किसी भी समय से बेहतर तैयारी में है.

दूसरी ओर यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य मंत्रियों ने एक आपात बैठक बुलाई है ताकि स्वाइन फ़्लू से निपटने के लिए मिलकर तैयारी की जा सके.

ऐसी संभावना जातई जा रही है कि फ़्रांस यूरोपीय देशों से मैक्सिको जाने वाली तमाम उड़ानों पर पाबंदी की बात कर सकता है.

जबकि कई देश स्वाइन फ़्लू को एक निश्चित महामारी के रुप में देख रहे हैं. मैक्सिको की सरकार ने अपनी जनता को घर में ही रहने के लिए अपील की है.

इस फ़्लू से मैक्सिको में 168 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि स्वाइन फ़्लू से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अमरीका में एक की मौत हो चुकी है जबकि 91 पुष्ट मामलों सामने आ चुके हैं.

न्यूज़ीलैंड में 13, ब्रिटेन में पाँच, जर्मनी में तीन, कनाडा में 13, स्पेन में 10, इसराइल में दो, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+