Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिलाएं बेहतर वित्तीय प्रबंधक : चंदा कोचर

Chanda kochar
नई दिल्ली। आईसीआईसी बैंक में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने जा रही चंदा दीपक कोचर का मानना है कि महिलाएं वित्तीय प्रबंधन अधिक बेहतर तरीके से करती हैं।

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक की प्रमुख अधिकारी कोचर ने कहा, "जहां तक वित्तीय क्षेत्र की बात है मुझे लगता है महिलाएं हमेशा बेहतर प्रबंधन करती हैं।" कोचर ने कहा, "मेरा मानना है कि महिलाओं को समान अवसर पाने के लिए समान रूप से प्रदर्शन भी करना होगा।"

महिलाएं अवसरों का बेहतर इस्तेमाल करें

उन्होंने कहा, "आईसीआईसीआई बैंक समान अवसरों का एक बेहतर उदाहरण है और यहां 10,000 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं इसलिए यह कहना तो एकदम गलत होगा कि उन्हें अवसर नहीं मिलते। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अवसरों का किस तरह इस्तेमाल करते हैं।"

सन 1984 में प्रशिक्षु के रूप में बैंक में काम शुरू करने वाली कोचर ने कहा कि अपने 25 वर्ष के करियर में उन्होंने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है और नया पद ग्रहण करने के बाद ये चुनौतियां और बढ़ जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+