वाजपेयी के लिए ही चुनाव लड़ रहा हूं : लालजी टंडन

टंडन ने लखनऊ के चौक इलाके के सोंधी तोला प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, "भले ही अटल जी चुनाव मैदान में नहीं है लेकिन मैं उनकी खड़ाऊ लेकर उनके लिए चुनाव लड़ रहा हूं।"

वाजपेयी जिन्होंने लगातार पांच बार लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस चुनाव में उनकी अनुपस्थिति पर पूछे गए सवाल पर टंडन ने कहा, "अटल जी की अनुपस्थिति ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है। लोग इस सीट पर भाजपा को जिताकर अटलजी को उपहार देंगे।"

टंडन ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि उसने उन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जिन्होंने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार अखिलेश दास गुप्ता की तरफ से लखनऊ में मतदाताओं को जमकर उपहार बांटे गए लेकिन आयोग सख्त कार्रवाई करने के बजाय मूक दशर्क के रूप में देखता रहा।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+