बिहार में प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने किया मतदान
जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मधेपुरा से प्रत्याशी शरद यादव ने मधेपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र के भिरकी राजकीय मध्य विद्यालय में कतार में खड़े होकर अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद यादव ने मतदाताओं से भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, "काम तो प्रतिदिन करना है लेकिन वोट आज ही देना है।"
यादव के अलावा राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अतिरिक्त पूर्णिया के कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी और सांसद पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी ने भी मतदान किया।
इधर, केन्द्रीय मंत्री एवं किशनगंज के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी तस्लीमुद्दीन, मुंगेर से राजद प्रत्याशी रामबदन राय तथा केन्द्रीय मंत्री एवं बांका से राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव ने भी वोट डाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications