ओबामा सरकार के बजटीय प्रस्ताव पर संसद की सहमति
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में इस बजट प्रस्ताव के विरोध में 43 मत पड़े, जबकि इसके पक्ष में 53 मत पड़े। निम्न सदन कांग्रेस में इसके पक्ष में कुल 233 मत पड़े जबकि विरोध में 193 मत पड़े। इस बजटीय प्रस्ताव में मध्य वर्ग का खास ख्याल रखा गया है।
ओबामा ने इस वर्ग को कर रियायत देने का फैसला किया है। इसके अलावा स्वास्थ्य, ऊर्जा और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर अधिक संसाधन खर्च करने का फैसला किया गया है।
इस बजटीय आवंटन के समर्थन में किसी भी रिपब्लिकन सांसद ने वोट नहीं दिया, जबकि कुछ डेमोक्रेट सांसदों ने भी यह तर्क देकर इसका विरोध किया कि इससे राजकोषीय घाटा खतरनाक स्तर पर जा पहुंचेगा।
सत्ता में सौ दिन पूर करने वाले ओबामा ने इसके लिए संसद को धन्यवाद दिया। उन्होंने बजट के संसदीय अनुमोदन का स्वागत करते हुए कहा, इससे हमें देश के आर्थिक भविष्य की रूपरेखा तय करने में मदद मिलेगी। यह बजट हमें मंदी से निपटने की हमारी रणनीति को ताकत देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications