भारत के साथ रणनीतिक साझीदारी बढ़ाना चाहते हैं ओबामा

वाशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रक्षा मंत्रालय में एशिया प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक मंत्री के रूप में वालेस ग्रेगसन को नामित किया है। इससे संकेत मिलता है कि वह पूर्ववर्ती बुश प्रशासन की ही भांति भारत को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझीदार बनाना चाहते हैं।

ग्रेगसन ने अमेरिकी सीनेट के समक्ष गवाही में कहा, "मेरा मानना है कि हम समान खतरों से निपटने, मिसाइल प्रतिरक्षा पर सहयोग और अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए और अधिक खुफिया जानकारी का आदान प्रदान कर सकते हैं।"

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों की प्राथमिकताएं समुद्री सुरक्षा सहयोग, आपदा आदि से निपटने में मानवीय सहायता में सहयोग तथा परमाणु प्रसार का मुकाबला करने के क्षेत्र में होनी चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रह चुके जॉन मैकेन के एक प्रश्न का जवाब देते हुए ग्रेगसन ने कहा कि पाकिस्तान को तालिबान और अल कायदा आतंकवादियों से निपटने के लिए आगे कोई भी सहायता दिए जाने पर उसके कुछ तय लक्ष्यों को पूरा करना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+