स्वाइन फ्लू : मेक्सिको की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है असर
मेक्सिको सिटी, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको में स्वाइन फ्लू की बीमारी का देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी और कारोबारी संगठनों के आंकड़ों के हवाले से बताया कि मेक्सिको सिटी की अर्थव्यवस्था तो इससे प्रभावित हुई ही है साथ ही देश के अन्य हिस्सों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
राजधानी की आर्थिक विकास मंत्री लारा वेलाजक्वे ज अल्जुआ ने कहा कि शहर को रोजाना 5.4 करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा फुटबाल मैचों तथा सिनेमा घरों में दर्शक नहीं आ रहे हैं तथा शहर के रेस्टोरेंट भी सूने पड़े हैं। इसके शहर की कारोबारी गतिविधियां खासी धीमी पड़ गई हैं।
मेक्सिको के इंप्लायर्स एसोसिएशन (कापरमेक्स) के प्रमुख जुआन डी डिओस बार्ब ने रेस्टोरेंटों में खाना खाने पर प्रतिबंध लगाने की बात को गलत बताते हुए कहा कि इससे 11.1 करोड़ डॉलर का रोजाना नुकसान होगा।
इसके अतिरिक्त स्वाइन फ्लू फैलने के बाद देश में गत 181 वर्षो से लगातार आयोजित हो रही बुलफाइटिंग की प्रतियोगिता को रद्द करना पड़ा।
इसके अतिरिक्त देश की विमानन कंपनियों ने भी कहा है कि बड़ी संख्या में लोग अपने टिकट कैंसिल करा रहे हैं और यात्राएं रद्द कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications