स्वाइन फ्लू: मेक्सिको में 91 मामलों की पुष्टि, महामारी का खतरा बढ़ा (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल कोर्दोवा ने बताया कि मरने वालों की संख्या में आठ का इजाफा हुआ है। मेक्सिको में फ्लू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 160 तक पहुंच गई है। यहां 1,300 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, बुधवार रात डब्ल्यूएचओ की निदेशक मार्गरेट चान ने कहा कि सभी देशों को फ्लू से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दवा कंपनियों से भी आह्वान किया कि वे फ्लू के प्रकोप से लड़ने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

डब्ल्यूएचओ द्वारा चेतावनी स्तर बढ़ाकर पांच करने से सीधा संकेत मिलता है कि महामारी का खतरा आसन्न है लेकिन ऐसा नहीं कि उसे टाला नहीं जा सके । स्तर पांच डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की जानी वाली दूसरी प्रमुख चेतावनी है।

स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको पर पड़ा हैं, जहां 150 से ज्याादा लोगों की मौत अब तक चुकी है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और कई अन्य देश भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+