दिल्ली सरकार ने स्कूलों को जल्द ग्रीष्मावकाश घोषित करने की सलाह दी

सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में जहां शुक्रवार से गी्रष्मावकाश शुरू हो रहा है, वहीं ज्यादातर निजी स्कूल मध्य मई से पहले बंद नहीं होने वाले थे।

शिक्षा सचिव रीना रे ने कहा है, "हमने सभी स्कूलों को एक परामर्श जारी किया है कि एक या दो मई से स्कूल बंद कर दिए जाएं। यह कदम बच्चों के हित को ध्यान में रख कर उठाया गया है।"

रे ने आईएएनएस से कहा, "बुधवार का दिन पिछले 50 सालों के दौरान अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन घोषित किया गया है। हम नहीं चाहते कि इस भीषण गर्मी में बच्चों के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी घटना घटे और बाद में इसके लिए सरकार पर आरोप लगाया जाए।"

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

अभिभावकों के अलावा उदय फाउंडेशन जैसे कुछ गैर सरकारी संगठनों ने भी सरकार को लिखा था कि निर्धारित तिथि से पहले ग्रीष्मावकाश घोषित करने के लिए स्कूलों को एक निर्देश जारी किया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+