मध्य प्रदेश में मतदान जारी

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 16 संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन व खंडवा में मतदान हो रहा है। इस चरण में लगभग 2.8 करोड़ मतदाताओं को 231 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना है। मतदान के लिए कुल 25,986 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 10,6673 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस चरण में मतदाता 39,882 ईवीएम मशीन में वोट डाल रहे है।

गुरुवार को हो रहे मतदान में जिन दिग्गजों का फैसला होना है उनमें कांग्रेस के गुना से केन्द्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रतलाम से कान्तिलाल भूरिया, देवास से सज्जन वर्मा, उज्जैन से प्रेमचन्द्र गुड्डू, भिंड से डा़ भागीरथ प्रसाद प्रमुख है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुरैना से प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर से यशोधरा राजे सिंधिया, राजगढ़ से लक्ष्मण सिंह, देवास से थावर चंद्र गहलोत, उज्जैन से सत्यनारायण जटिया, इंदौर से सुमित्रा महाजन और रतलाम से दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+