क्वोत्रोची मामले में सीबीआई ने मांगा दो माह का समय (लीड-1)
क्वात्रोची के खिलाफ जारी रेड कार्नर नोटिस वापस लिए जाने के संबंध में सीबीआई ने गुरुवार को राजधानी की एक अदालत में अपनी स्थिति रिपोर्ट पेश करते हुए विकल्पों पर विचार करने के लिए दो महीने का समय मांगा।
मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा ने सुनवाई की अगली तारीख आठ सितम्बर तय की है।
न्यायालय में अपनी रिपोर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी.पी. मल्होत्रा ने दलील दी कि क्वात्रोची को अर्जेटीना से प्रत्यर्पित करने के प्रयास कई वजहों से विफल रहे और निकट भविष्य में भी इसकी कोई संभावना नहीं है।
हालांकि मल्होत्रा ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि सीबीआई ने सभी विकल्प खुले रखे हैं और उन पर विचार के लिए उसे दो महीने का समय चाहिए।
सीबीआई ने न्यायालय को बताया कि क्वोत्रोची के खिलाफ जारी रेड कार्नर नोटिस गत 25 नवंबर को हटाया गया।
क्वोत्रोची को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के परिवार का नजदीकी माना जाता है जिनके कार्यकाल में वर्ष 1987 में बोफोर्स कांड का खुलासा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications