तालिबान ने अफगानिस्तान में नए हमले शुरू करने का एलान किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला उमर के डिप्टी मुल्ला बरोदार ने नए अभियान को 'नसरत' की संज्ञा दी है। इसका अर्थ विजय है। यह स्थिति पिछले वर्ष गर्मियों में होने वाले आत्मघाती और घात लगाकर किए गए हमलों में हुई वृद्धि के समान ही होगी।

तालिबान आतंकवादियों ने हेरात प्रांत के जारगोन जिले की सालेमी पुलिस चौकी पर पर हमला किया।

तालिबान प्रवक्ता कारी मुहम्मद यूसुफ अहमदी ने तालिबान की वेबसाइट पर जारी एक बयान में दावा किया कि हमले में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और चौकी का घायल कमांडर भाग गया। तालिबान ने बाद में चौकी में आग लगा दी।

पश्चिमी अफगानिस्तान पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल रऊफ अहमदी ने हमले की पुष्टि की लेकिन मौतों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि चार पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं।

अहमदी ने कहा कि तीन घंटे चली लड़ाई में कई तालिबानियों की मौते हुईं हैं लेकिन उनकी संख्या उपलब्ध नहीं हैं।

तालिबान को वर्ष 2001 में सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद से पिछले तीन वर्षो में उन्होंने काफी ताकत जुटाई है और पिछले वर्ष काफी अधिक क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार किया।

पूर्वी और दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान काफी अधिक मजबूत है लेकिन उत्तर और पश्चिम के इलाके शांत हैं। तालिबान ने देश के अन्य इलाकों में भी हमले करने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+