Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में छिटफुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को बिहार के 11 लोकसभा क्षेत्रों में छिटफुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। मुंगेर संसदीय क्षेत्र समेत कुछ इलाकों के कुछ मतदान केंद्रों पर वोट नहीं डाले जा सके।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि के मुताबिक चुनाव के दौरान छिटफुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि अररिया संसदीय क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों तथा लखीसराय और कटिहार जिला में एक-एक मतदान केंद्र पर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

नीलमणि ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में मतदान में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में 187 लोगों को गिरतार किया गया है।

मुंगेर संसदीय क्षेत्र के करीब एक दर्जन मतदान केंद्रों पर मतदान नहीं हुआ लेकिन जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह धरहारा प्रखंड के चार मतदान केंद्रों पर वोट नहीं पड़ने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से प्रथम और दूसरे चरण में क्रमश: 13-13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो चुका है।

राज्य में गुरुवार को अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर तथा पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में मत डाले गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+